Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी: शहनाज गिल

May 3, 2023

अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी: शहनाज गिल

नई दिल्ली: अपनी जिंदगी को लेकर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कहा: अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी।उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी ना। मैं बहुत इमोशनल टाइप इंसान हूं। अगर मैं पॉजिटिव नहीं रही, तो मुङो लगता है कि मैं टूट सकती हूं।

उन्होंने कहा, तो मुङो आपने आपको पॉजिटिवि रखना ही पड़ता है। जरूरी है लाइफ में।शहनाज, जिन्हें हाल ही में सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था, ने बिग बॉस के 13वें सीजन के बाद सुर्खियां बटोरीं। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दमदार केमिस्ट्री को हर कोई पसंद करता था। हालांकि, 2021 में 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया।

विवादास्पद रियलिटी शो में उनके और सिद्धार्थ के बॉन्ड पर उन्होंने कहा: मैं एन्जॉय कर रही हूं। जब तक मेरे पास यह है, मैं इसका आनंद ले रही हूं।शहनाज को लगता है कि यह उनका देसी व्यक्तित्व है जो उनके फैंस से जोड़े रखता है।एक्ट्रेस ने कहा, मैं देसी हूं और इसीलिए लोग मुझसे इतना जुड़ते हैं। मैं कोई और होने का दिखावा नहीं करती। मैं जो हूं वह हूं. जो मुङो लगता है कि लोगों से जुड़ती है। लेकिन अगर आप स्वाभाविक रूप से बात करते हैं.. मैं अपना व्यक्तित्व नहीं बदल सकती। यह हमेशा एक जैसा रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें