Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IIFA Rocks 2024 winners : Karan Aujla ने IIFA 2024 में इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर का जीता खिताब

September 30, 2024

IIFA Rocks 2024 winners : Karan Aujla ने IIFA 2024 में इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर का जीता खिताब

अबू धाबी: पंजाबी गायक करण औजला को IIFA 2024 में इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित IIFA 2024 में उन्हें यह अवॉर्ड बॉलीवुड के मशहूर गायक शंकर महादेवन ने दिया। आपको बता दे कि अवॉर्ड लेने के बाद करण औजला ने स्टेज पर सभी के लिए अपना सुपरहिट गाना तौबा तौबा गाया।

अवॉर्ड लेने के बाद करण औजला ने मीडिया से कहा- “मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि मुझे यह सम्मान मिला। यह मेरी टीम का आइडिया था और हमने इसे बनाया और हम सफल हुए। मैं इस पल जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। करण ने आगे कहा, “अगर आज मेरे साथ पंजाबी और कनाडाई प्रशंसक नहीं होते, तो मैं आज यहां नहीं होता।” अवॉर्ड शो के दौरान करण औजला हनी सिंह के साथ भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

बता दें कई विजेताओं में से, संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म एनिमल के लिए संपादन के लिए IIFA रॉक्स 2024 पुरस्कार जीता। वांगा का काम दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने के तरीके के लिए सबसे अलग रहा, जिससे एनिमल इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई। बोस्को-सीजर ने फिल्म पठान में कोरियोग्राफी के लिए पुरस्कार जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें