Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बढ़ती उम्र के साथ मैं थोड़ी मजाकिया दिखने लगी हूं : Pamela Anderson

August 18, 2023

बढ़ती उम्र के साथ मैं थोड़ी मजाकिया दिखने लगी हूं : Pamela Anderson

लॉस एंजेलिसः कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल पामेला एंडरसन को लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वह और भी मजाकिया दिखने लगी हैं। एली से बात करते हुए पामेला एंडरसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब हम बड़े हो जाते हैं तो हम सभी थोड़े मजाकिया दिखने लगते हैं। जब मैं अपने आप को आईने में देखती हूं तो खुद पर हंसी आती है। मैं कहती हूं वाह यह वास्तव में मैं हूं, मुझे क्या हो रहा है?’ पामेला ने कहा कि वह इस वक्त अच्छी जगह पर हैं। 90 के दशक में वैश्विक सेक्स सिंबल बन चुकीं बेवॉच स्टार ने साझा किया कि आजकल मुझे अच्छा महसूस होता है। मैं एक अच्छी जगह पर हूं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरुआत में पामेला ने पाम एंड टॉमी के निर्माताओं पर निशाना साधा था।इस बायोपिक ड्रामा सीरीज में टॉमी ली और पामेला एंडरसन का तूफानी रोमांस दिखाया गया था। पामेला ने कहा, ‘अभिनेत्री को ऐसा करने की इजाजत कैसे दी गई?‘ लिली जेम्स ने शो में पामेला की भूमिका निभाई है, लेकिन सुनहरे बालों वाली सुंदरी ने सीरीज में अभिनय करने के लिए ब्रिटिश अभिनेत्री को दोषी नहीं ठहराया। 34 वर्षीय लिली को टीवी सीरीज में पामेला की भूमिका निभाने के लिए नाटकीय परिवर्तन से गुजरना पड़ा। अभिनेत्री अपने बाल और मेकअप ठीक करने में प्रतिदिन चार घंटे का समयलगाती थी, लेकिन फिर भी उन्हें यह अनुभव अच्छा लगता था।

लिली ने साझा किया, ‘एक अभिनेत्री होने के बारे में यह बहुत अच्छा है कि आपको विपरीत भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है। मेरे घुंघराले बाल थे और कोई मेकअप नहीं था, लेकिन मेकअप टीम की चार घंटे की मेहनत के बाद मैं पूरी तरह से बदल गई। मैं इसके लिए अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें