Site icon Dainik Savera Times

Imtiaz Ali ने की Aishwarya Thackeray और Vedika Pinto स्टाररिंग ‘निशानची’ की तारीफ, जानें क्या कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क: अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली थियेट्रिकल फिल्म निशानची का पहला लुक जारी करके सुर्खियाँ बटोर दी हैं। इसमें एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का मिश्रण दिखाया गया है, और पहला लुक एक जोरदार, रोमांचक कहानी के साथ हंसाने वाले पल भी देने का वादा करता है। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे जैसे दिखते हैं लेकिन अलग दुनिया में हैं, और उनके फैसले उनकी तकदीर तय करते हैं।

इम्तियाज अली ने अपने सोशल मीडिया पर डियर कंट्री गाना शेयर करते हुए फिल्म निशानची की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा –

“इस फिल्म का इंतजार करो दोस्तों!!!

@anuragkashyap 10 में से 10, अपने सबसे अच्छे अंदाज़ में!!
शानदार परफॉर्मेंस @itsmonikapanwar
@aaishvarythackeray (अविश्वसनीय)
@raghav45″

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही निशानची एक दमदार मसाला एंटरटेनर साबित होने वाली है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और तड़केदार डायलॉग्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात है इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की क्रैकलिंग केमिस्ट्री, जो इसे और भी खास बनाती है।

ये फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे के दमदार एक्टिंग डेब्यू को मार्क करती है, जिसमें वो हाई-ऑक्टेन डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे पावरफुल एक्टर्स अहम किरदार निभा रहे हैं।

निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसे प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है।

तो तैयार हो जाइए क्योंकि 19 सितंबर को गोलियों की गड़गड़ाहट, धोखे का खेल और भाईचारे का जज्बा, सब कुछ देखने को मिलेगा सिर्फ सिनेमाघरों में। ओजी जोली की वापसी: अर्शद वारसी फिर बनेंगे एडवोकेट जगदीश त्यागी इन *जोली एलएलबी 3 – फैन्स का इंतज़ार खत्म!

अर्शद वारसी का नाम आते ही दिमाग़ में सबसे पहले उनकी ज़बरदस्त कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाले रोल याद आते हैं। पीढ़ियों से फैन्स का दिल जीतने वाले वारसी अब फिर से लौट रहे हैं अपने ओजी जोली अवतार में एडवोकेट जगदीश त्यागी बनकर जोली एलएलबी 3 में।

2013 में जब अर्शद ने मेरठ के देसी, जुगाड़ू वकील जोली त्यागी का किरदार निभाया था, तब कोर्टरूम कॉमेडी का पूरा खेल ही बदल गया था। उनकी समझदारी, मस्ती और देसी अंदाज़ ने रोल को अमर बना दिया। और अब जब से जोली एलएलबी फ्रैंचाइज़ी के नए चैप्टर का ऐलान हुआ है, फैन्स की बेसब्री सातवें आसमान पर थी और अब जाकर उनका इंतज़ार खत्म होने वाला है।

इस बार कोर्टरूम में होगा जबरदस्त टकराव जब वारसी का जोली त्यागी भिड़ेगा अक्षय कुमार के जोली मिश्रा से। और इन दोनों जोली की खींचतान के बीच फँसेंगे बेचारे जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला), जो साफ़-साफ़ कह रहे हैं “बस करो दोनों!”

मामले को और मज़ेदार बनाने आ रहे हैं ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव मतलब इस बार धमाका तिगुना होगा।

निर्देशक सुभाष कपूर और निर्माता आलोक जैन व अजीत अंधारे ला रहे हैं जोली एलएलबी 3 जिसमें होगा ज़बरदस्त कोर्टरूम ड्रामा, चुटीली कॉमेडी और समाज पर तीखी टिप्पणी।

Exit mobile version