Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rockstar का सीक्वल बनाना चाहते हैं Imtiaz Ali,निर्देशक ने कही ये बात

May 17, 2024

Rockstar का सीक्वल बनाना चाहते हैं Imtiaz Ali,निर्देशक ने कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली अपनी सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं। वर्ष 2011 में प्रदर्शित इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरहिट रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।इम्तियाज अली ,रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं।

हाल ही में डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की तरफ से इम्तियाज अली के साथ संगीतकार ए आर रहमान गीतकार इरशाद कामिल और गायक मोहित चौहान की बातचीत का एक वीडियो जारी किया गया। इसमें चारों एक साथ की गई अपनी फिल्मों और गानों पर बातें करते हैं। एआर रहमान इम्तियाज से पूछते हैं कि क्या हम राकस्टार 2 बना रहे हैं? इस पर इम्तियाज कहते हैं,

‘हमारे पास इस बारे में बताने के लिए म्यूजिकली कुछ तो होना ही चाहिए। एआर रहमान कहानी क्राउडसोर्स करने का सुझाव इम्तियाज अली को देते हैं। रहमान कहते हैं, हमें इसे जनता पर छोड़ देना चाहिए। इस फिल्म के लिए क्राउडसोर्स करते हैं। भविष्य आप कभी नहीं जानते हैं। मेरा मतलब है कि आप क्राउडसोर्स के माध्यम से लाखों कहानियां पा सकते हैं। इम्तियाज अली कहते हैं कि उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ न कुछ आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें