Site icon Dainik Savera Times

एक खास पाक कला कार्यक्रम में Sonakshi Sinha ने कहा- यात्रा करना मेरा जुनून है”

मुंबई: एक खास पाक कला कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने अपने पकवानों से प्रेरित यात्रा की कहानियां साझा कीं। उन्होंने यहां अपने पसंदीदा एवोकैडो और खीरे की सुशी के साथ सत्तू के पराठे, बैंगन और टमाटर की चटनी बनाना सीखा, जो बिहार का एक खास व्यंजन है। ये पकवान उनके लोकल और ग्लोबल अनुभवों और बचपन की यादों को दर्शाते हैं। इस कार्यक्रम से यह भी दिखा किस तरह से पर्यटकों को उनकी जरूरतों और पसंद के मुताबिक खास अनुभवों से जोड़ता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘’यात्रा करना मेरा जुनून है। मुझे जहां भी जाना हो, वहां की संस्कृति में घुलना-मिलना, लोकल बाजारों में खरीदारी करना और स्थानीय खाने का आनंद लेना बहुत पसंद है। लेकिन यात्रा की प्लानिंग करना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फ्लाइट, होटल और बाकी गतिविधियों को संभालना थका देने वाला काम हो सकता है। शुक्र है कि बुकिंग.कॉम ने इसे आसान बना दिया है। अब यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से अपनी यात्रा की सारी चीजें बुक कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।”

Exit mobile version