Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kalki 2898 AD’ के दूसरे पार्ट में Prabhas, Amitabh और Kamal Haasan के बीच होगा महामुकाबला

July 5, 2024

‘Kalki 2898 AD’ के दूसरे पार्ट में Prabhas, Amitabh और Kamal Haasan के बीच होगा महामुकाबला

मुंबई : साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मूवी को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। इस बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने इसके सेकंड पार्ट के बारे में भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के दूसरे पार्ट में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा।नाग अश्विन ने वैरायटी को बताया, ‘हमने सेकंड पार्ट के लिए लगभग 25-30 दिन की शूटिंग की, लेकिन अभी भी बहुत सारा एक्शन बाकी है।

यह लगभग एक नए प्रोडक्शन की तरह है जो शुरू होने जा रहा है। ‘हमने कहानी में जो भी अधूरा छोड़ा है, उसे पूरा करना होगा। सबसे जरूरी बात इन तीनों के बीच महामुकाबला होगा। कर्ण और अश्वत्थामा के विरूद्ध यास्किन अब गांडीव यानी अर्जुन का धनुष चला सकता है। ‘कल्कि 2898 एडी’ अब तक बनी सबसे महंगी इंडियन फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास ने भैरवा का किरदार निभाया है जबकि दीपिका पादुकोण ने मजबूत महिला सुमति का रोल प्ले किया है, जो कोख में पल रहे बच्चे के लिए संघर्ष करती है।

वहीं अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में हैं। कमल हासन ने विलेन यास्किन का किरदार निभाया है जबकि दिशा पाटनी के रॉक्सी की भूमिका में हैं। फिल्म में कई स्टार स्पेशल अपीयरेंस में हैं, जिनमें डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, फिल्म मेकर एस.एस. राजामौली, एक्टर विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें