Site icon Dainik Savera Times

Indian Army के सिपाहियों ने Sonu Sood को इस अंदाज़ में किया सम्मानित, एक्टर ने खुद शेयर कर लिखा…

अभिनेता सोनू सूद अपनी दरयादिली के लिए जाने जाते हैं। एक्टर हर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, खासतौर पर कोविड 19 के दौर में सोनू ने जिस तरीके लोगों मदद की थी, उसके लिए आज भी सोनू सूद को याद किया जाता है। इसी के साथ भारतीय सेना सिपाहियों ने भी हिमालय की वादियो में सोनू सूद के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे देख फैंस से लेकर खुद सोनू सूद भी बेहद खुश हो रहे हैं।

दरअसल, भारतीय सेना सिपाहियों ने बर्फ पर रियल हीरो सोनू सूद लिखा है। साथ ही इन फोटो के कैप्शन में सोनू ने लिखा है- हिमालय में कहीं, इन तस्वीरों ने मेरा मन बना दिया है। विनम्र, मेरी प्रेरणा, भारतीय सेना। बात अगर करें सोनू की तो वे हर किसी के फेवरेट भी बनते जा रहे हैं। कई बार इंडियन आर्मी के सोल्जर्स ने सोनू सूद के प्रति सम्मान जाहिर किया गया है।

सोनू सूद को दिए गए इस खास सम्मान की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोनू के चाहने वाले उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 

Exit mobile version