Site icon Dainik Savera Times

भारतीय शैफ Sanjeev Kapoor ने एसआईए की लंबी दूरी की उड़ानों में स्वादिष्ट खाने की पेशकश की

सिंगापुर: प्रसिद्ध भारतीय शैफ संजीव कपूर ने भारतीय गंतव्यों के लिए सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की लंबी दूरी की उड़ानों में खास और स्वादिष्ट भोजन की पेशकश की है। कपूर ने बताया, खाने को एक विशेष कक्ष में रखा जाता है और फिर स्वाद को बेहतर बनाने में कई घंटे लग जाते हैं ताकि जब विमान 35 हजार फुट की ऊंचाई पर हो तो यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन मिल सके। संजीव कपूर एसआईए के इंटरनैशनल क्यूलनेरी पैनल के सदस्य हैं, जो एक प्रभावशाली समूह है जिसमें विश्व स्तर पर लोकप्रिय 5 शैफ जॉज्रेस ब्लैंक (फ्रांस), मैट मोरन (ऑस्ट्रेलिया), योशीहिरो मुराता (जापान) और झू जून (चीन) शामिल हैं।

प्रथम श्रेणी या ‘बिजनैस क्लास’ में यात्र करने वाले यात्रियों को क्रमश: कपूर की विशिष्ट शाही थाली का स्वाद चखने का मौका मिलता है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही विकल्पों में उपलब्ध प्रत्येक थाली में भारत के उत्तर से दक्षिण तक के व्यंजन शामिल होंगे। कपूर ने शुक्रवार को ंिसंगापुर के साप्ताहिक अखबार ‘तबला’ को बताया कि एसआईए की उड़ान के दौरान भोजन तैयार करने में हर छोटी से छोटी बात पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि स्वाद में कोई कमी नहीं रह जाए।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Exit mobile version