Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इंडियन आइडल 13’ के प्रतियोगी ने ‘ओम नम: शिवाय’ से किया बाबा रामदेव को प्रभावित

February 19, 2023

‘इंडियन आइडल 13’ के प्रतियोगी ने ‘ओम नम: शिवाय’ से किया बाबा रामदेव को प्रभावित

मुंबई: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ के ‘महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड’ में शामिल हुए योग गुरु रामदेव भगवान शिव और देवी पार्वती की कथा को दर्शाती नीतीश भारती की रेत पर खूबसूरत पेंटिंग देखकर हैरान रह गए। उन्होंने ‘ओम नम: शिवाय’ के गायन के लिए प्रतियोगी सोनाक्षी कार की भी प्रशंसा की। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भी भाग ले चुके सैंड आर्टिस्ट की प्रशंसा करते हुए रामदेव ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि मेरे चारों ओर जादू हो रहा था। सोनाक्षी जिस तरह गा रही थी और नीतीश जिस तरह से उसे चित्रित कर रहे थे, वह वास्तव में जादुई था। भगवान शिव की महिमा को कला में उतारना मुश्किल है- चाहे वह गायन हो या चित्र में- लेकिन आज नीतीश भारती के काम ने भारत को गौरवान्वित किया है।

वह सोनाक्षी कर द्वारा ‘ओम नम: शिवाय’ के गायन से भी प्रभावित हुए, जिसकी उन्होंने गायन शैली के लिए सराहना की। रामदेव ने कहा, “जिस तरह से आपने खुद को ‘सुर का आधार’ के रूप में पेश किया, वह शानदार था।” ‘महाशिवरात्रि’ विशेष एपिसोड की मेजबानी गीतकार मनोज मुंतशिर ने की, जिन्होंने •ागवान शिव और देवी पार्वती की कहानियों को शेयर किया है, जबकि ऋषि सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, देबोस्मिता रॉय, सेंजुती दास, सोनाक्षी कर, चिराग कोतवाल, नवदीप वडाली और शिवम सिंह सहित शीर्ष आठ प्रतियोगियों ने पौराणिक गीतों पर अपने प्रदर्शन से जजों और मेहमानों को चकित कर दिया।
‘इंडियन आइडल 13’ में जज के तौर पर विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया नजर आ रहे हैं। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें