Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कॉफी विद करण’ में हुए इंटरनेट सेंसेशन ‘ओरी’ के बारे में खुलासा, सारा-अनन्या ने उठाया पर्दा

November 7, 2023

‘कॉफी विद करण’ में हुए इंटरनेट सेंसेशन ‘ओरी’ के बारे में खुलासा, सारा-अनन्या ने उठाया पर्दा

मुंबई: चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के एपिसोड में एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे ने इंटरनेट सेंसेशन ओरी के बारे में खुलासा किया।ओरी के साथ सारा और अनन्या की काफी अच्छी दोस्ती है। होस्ट करण जौहर के साथ मजेदार बातचीत में उन्होंने बताया कि वह वास्तव में कौन हैं।करण जौहर ने पूछा: ‘ओरी कौन है, दुनिया जानना चाहती है।‘

इस बारे में बात करते हुए, सारा ने कहा, ‘वह कई चीजों में माहिर हैं, वह वास्तव में काफी फनी है।’अनन्या ने कहा, ‘वह कैप्शन के मामले में अच्छा है, इसलिए मैं उससे कैप्शन मांगती रहती हूं। मुझे नहीं पता कि वह करता क्या है। वह खुद पर ही काम करता है।‘बता दें कि ओरी का पूरा नाम ओरहान अवात्रमणि है और वह अक्सर स्टार किड्स के साथ नजर आते हैं।

कॉफी विथ करन के सीजन 8 में कुछ नए अनदेखे, अनसुने सेगमेंट पेश किए गए हैं। इसमें फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर अनफिल्टर्ड बातचीत करते हैं।प्रतिष्ठित रैपिड फायर सेगमेंट से लेकर इम्पोस्टर गेम, कॉफी रेकटैंगल, क्विज एंड टेल एंड आस्क मी एनीथिंग विद करण जैसे नए एडिशन तक, यह सीजन आपको आपके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।

इस बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कुछ टॉप सितारें सनी देओल, बॉबी देओल, सारा अली खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन और रोहित शेट्टी शो की शोभा बढ़ा रहे हैं।’कॉफी विद करण 8’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें