Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईशा तलवार को ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ के सेट पर डिंपल कपाड़िया के साथ हार्मोनियम बजाना अच्छा लगता है

April 30, 2023

ईशा तलवार को ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ के सेट पर डिंपल कपाड़िया के साथ हार्मोनियम बजाना अच्छा लगता है

मुंबई: एक्ट्रेस ईशा तलवार ने ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ के शो पर जानी-मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ हार्मोनियम बजाने की प्रैक्टिस के अनुभव साझा किए। ईशा ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने डिंपल कपाड़िया से जुड़ी सबसे बेवकूफी वाली बात यह की कि हार्मोनियम लेकर सरगम की प्रैक्टिस करने उनके रूम में चली गई। मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं। अक्सर मैं अकेली ही प्रैक्टिस करती हूं क्योंकि यह सबसे सुरक्षित विकल्प है। लेकिन जब डिंपल ने हार्मोनियम देख लिया तो मैंने उनके रूम में उनके लिए बेसिक धुन बजाई और हमने छोटे बच्चों की तरह प्रैक्टिस की।”

ईशा ने क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा में काम किया है। वह ‘ट्यूबलाइट’, ‘आर्टिकल 15’, ‘शर्माजी नमकीन’, ‘रन बेबी रन’ जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं। उन्होंने ‘मिर्जापुर’, ‘रोज रोज’ और अन्य वेब शो में भी काम किया है। ईशा ने बताया कि डिंपल ने कैसे गाना और हार्मोनियम बजाना इन्जॉय किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने साथ-साथ गाया और मेरे लिए उस यादागार दोपहर की अंत गर्मजोशी के साथ उनके गले लगने से हुई। उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ मीठे किस्से भी सुनाए।”

इस शो में सास-बहु के रिश्ते को नया आयाम दिया गया है और इसे नये सिरे से डिफाइन करने की कोशिश की गई है। शो में डिंपल कपाड़िया ने सावित्री का रोल किया है जो एक कंपनी चलाती है और उसकी आड़ ड्रग्स का धंधा करती है। वह अपने परिवार की मुखिया है जिसमें उनके अलावा तीन और महिलाएं हैं – उनकी दो बहुएं और एक बेटी।

मैडॉक फिल्म्स इस शो का निर्माता है जबकि इसके निर्देशक होमी अदजानिया हैं। इसमें डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ आशिष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा भी हैं। ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ डिजनीप्लस हॉटस्टार पर 5 मई को रिलीज हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें