Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahat Fateh Ali Khan के साथ काम करना मेरा सपना रहा है : Priyanka Chahar Chaudhary

May 7, 2024

Rahat Fateh Ali Khan के साथ काम करना मेरा सपना रहा है : Priyanka Chahar Chaudhary

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि आखिरकार उन्हें म्यूजिक वीडियो ‘दोस्त बनके’ में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया और कहा कि वह हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थीं।

पाकिस्तानी सिंगर के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, ‘मैं राहत फतेह अली साहब का म्यूजिक बहुत सुनती हूं। मैं सचमुच उन्हें बहुत पसंद करती हूं। उनकी आवाज में जादू है और मैं हमेशा उनके साथ काम करने की चाह रखती थी और सौभाग्य से ऐसा हो रहा है।’ एक्ट्रेस ने कहा, ’उस चीज की कल्पना करें जिसके बारे में आपने सोचा है और वह सच में हो रहा है,

तो आप बहुत उत्साहित और खुश होंगे।’ प्रियंका शो ‘उड़ारियां’ से तेजो सिंह विर्क के किरदार से मशहूर हुई। 2016 में उन्हें सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में देखा गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी लगातार बढ़ती लोकप्रियता के लिए टीवी को श्रेय देती हैं, प्रियंका ने कहा, ‘निश्चित रूप से, मैं आज जहां हूं.. टीवी और रियलिटी शो की वजह से हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें