Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओटीटी गैंग में शामिल होना आकर्षक है :  नरगिस फाखरी 

August 3, 2023

ओटीटी गैंग में शामिल होना आकर्षक है :  नरगिस फाखरी 
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी पहली फिल्म टटलूबाज के साथ ओटीटी गैंग में शामिल होने पर उत्साह जताया है और इसे आकर्षक व उत्साहजनक अनुभव बताया है। वह ससुराल सिमर का फेम टीवी एक्टर धीरज धूपर के साथ नजर आएंगी, जो इस सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं।
नरगिस ने 2011 में इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ ए¨क्टग करियर की शुरुआत की। ओटीटी में काम करने को लेकर नरगिस ने कहा, ’ओटीटी के लगातार विकसित हो रहे लैंडस्केप में, बेहतरीन कंटेंट ने ओटीटी गैंग में शामिल होना आकर्षक बना दिया है। पहले फिल्मों में काम करने के बाद एक सीरीज में काम करने का अवसर मेरे लिए एक रिफ्रेंशिंग एक्सपीरियंस है।’ टटलूबाज आईएन 10 मीडिया नेटवर्क के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म एपिक ऑन पर स्ट्रीम होगा। इसी के बारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा, ’एपिक ऑन मार्केट में अपनी पहचान स्थापित करने के साथ ओटीटी ओरिजिनल में कदम रख रहा है। हम साथ मिलकर दर्शकों को प्रेरित करने और इस निरंतर विकसित हो रहे परिदृश्य में असाधारण कहानी कहने की चुनौती व उत्साह को स्वीकार करते हैं।’ धीरज भी ओटीटी की दुनिया में अपनी पहली यात्र से रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा, ‘परफेक्ट स्क्रिप्ट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा और जब मुझे टटलूबाज की स्क्रिप्ट मिली, तो मुझे तुरंत पता चल गया कि यह आगे बढ़ने के लिए सही प्रोजेक्ट है।‘ टटलूबाज़ 9पीएम फिल्म्स द्वारा निर्मति एक रोमांचकारी पल्प-फिक्शन स्पेक्टाकल्स है। वाराणसी की मनमोहक पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज एक कुख्यात चोर की दिलचस्प कहानी पेश करता है, जो साज़शि और रहस्य का जाल बुनता है। शो में दिव्या अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं।नरगिस को अब से पहले शिव  बाल्बोआ में देखा गया था और धीरज शेरदिल शेरगिल में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें