Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jackie Shroff ने फिल्म ‘फर्ज’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

January 12, 2025

Jackie Shroff ने फिल्म ‘फर्ज’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Jackie Shroff: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म फर्ज के 24 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस संबंध में कुछ यादगार पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

2001 में आई इस फिल्म में जैकी ने प्रतिपक्षी गावा फ़रिोज़ी की भूमिका निभाई थी। अभिनेता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ यादें साझा कीं। इसमें अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी नजर आ रही हैं।

इसमें जैकी के कहे गए कुछ संवाद भी सुनाई देते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख ‘तेरे भी पासपोर्ट की तैयारी हो गई है‘ और ‘मेरी मौत को तेरी को देखने का इंतज़ार है।‘ और ‘मैं अपनी मौत को न उम्मीद नहीं कर सकता‘ जैसे अन्य संवाद शामिल हैं।

कैप्शन में उन्होंने लिखा: ‘24 ईयर ऑफ फजर्‘ और पोस्ट में सनी देओल और प्रीति जिंटा को टैग किया।

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फर्ज‘ का निर्देशन राज कंवर ने किया था। इसमें दिवंगत स्टार ओम पुरी भी थे।

यह एक अनुभवी पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो डय़ूटी के दौरान अपने साथी के मारे जाने से बहुत परेशान हो जाता है। उसकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं, जब उसकी बेटी को उसका नया, बहादुर साथी पसंद करने लगता है।

9 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर मवेशियों के लिए बनाए गए एक केंद्र की झलक दिखाई थी।

वीडियो में जैकी जानवरों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट का कैप्शन था, ‘पीस‘।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

वहीं, अगर उनके काम की बात करें, तो जैकी क्राइम सीरीज चिड़िया उड़ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होने वाले सीरीज की कहानी आबिद सुरती के प्रसिद्ध उपन्यास केज से प्रेरित है।

‘चिड़िया उड़‘ एक युवा राजस्थानी महिला सहर के जीवन पर आधारित होगी, जो मुंबई के अपराध सिंडिकेट की खतरनाक दुनिया में फंस जाती है। जैसे-जैसे वह सत्ता और हिंसा से मुक्ति पाने की कोशिश करती है, वैसे-वैसे कहानी आगे बढ़ती है। निर्माताओं ने हाल ही में इस वेब सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च किया।

रवि जाधव द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट को हरमन बावेजा और विक्की बाहरी ने मिलकर प्रोडय़ूस किया है। ‘चिड़िया उड़‘ में जैकी श्रॉफ के साथ-साथ मीना, सिकंदर खेर, मधुर मित्तल, मयूर मोरे और मीता वशिष्ठ भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें