Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Welcome to the Jungle’ में हुयी Jackie Shroff की एंट्री,इस एक्टर के रोल को लेकर हुआ बदलाव

May 24, 2024

‘Welcome to the Jungle’ में हुयी Jackie Shroff की एंट्री,इस एक्टर के रोल को लेकर हुआ बदलाव

मुंबई: बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ की एंट्री फिल्म वेलकम टू द जंगल में हो गयी है। बॉलीवुड में चर्चा है कि संजय दत्त ने‘वेलकम टू द जंगल‘से किनारा कर लिया है। संजय दत्त के इस फिल्म से बाहर होने के साथ ही अब जैकी श्राफ की एंट्री हो गयी है।

जैकी की एंट्री के साथ सुनील शेट्टी के रोल में भी बदलाव हो गया है, पहले वह जिस किरदार में दिखने वाले थे, उनसे वह रोल छिन गया है और अब उन्हें एक नया किरदार मिला है।जिस रोल में संजय दत्त दिखने वाले थे वह रोल अब सुनील शेट्टी को मिल गया है और सुनील शेट्टी वाला रोल जैकी श्रॉफ को मिल गया है।

फिल्म वेलकम टू द जंगल में 20 सेलेब्स एक साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक सहित करीब 20 कलाकार हैं। इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें