Site icon Dainik Savera Times

इको फ्रैंडली शादी की तैयारी में जुटे जैकी भगनानी व रकुलप्रीत सिंह

मुंबई : रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी गोवा में होगी। बताया जा रहा है दोनों ने इसे इको फ्रैंडली तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। शादी का कार्यक्रम 19 फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी को शादी संपन्न होगी।

सूत्र बताते हैं कि इस जोड़े ने मेहमानों को डिजिटल आमंत्रण दिया है। इको फ्रैंडली थीम को ध्यान में रखते हुए शादी में कोई आतिशबाजी नहीं की जाएगी। रकुल और जैकी ने अपनी शादी के बाद पौधारोपण करने की भी योजना बनाई है। कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद, रकुल और जैकी ने अपनी शादी के लिए गोवा को चुना। कथित तौर पर उन्हें उसी स्थान पर प्यार हुआ था।

Exit mobile version