Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स का हिस्सा बनी जैकलीन, दिखी बेहद खूबसूरत

November 26, 2023

डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स का हिस्सा बनी जैकलीन, दिखी बेहद खूबसूरत

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स में सम्मानित की गयी।जैकलीन फर्नांडीज को हाल ही में दुबई में आयोजित डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स के सातवें संस्करण में विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असाधारण योगदान के लिए मिला है।

अवार्ड समारोह की तस्वीर जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद जैकलीन काफी खुश दिख रही हैं।फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और इस अचीवमेंट पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।जैकलीन फर्नांडीस जल्द ही फिल्म क्रैक, फतेह और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें