Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: 16 सितंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लाइव शो करेंगे Satinder Sartaj

September 13, 2023

जालंधर: 16 सितंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लाइव शो करेंगे Satinder Sartaj

जालंधर: पंजाब और देश के जाने-माने गायकों में से एक सतिंदर सरताज 16 सितंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने वाले हैं। सतिंदर लाइव कंसर्ट कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। आपको बता दें कि ‘सतिंदर सरताज’ कई ज्यादा हिट गाने गा चुके हैं। मगर उनका पहला गाना ‘साईं’ ही उनकी प्रसिद्धि की वजह बना था। ‘सतिंदर सरताज’ के लाइव कंसर्ट उनके पहनावे और उनके खास तरह से बैठकर गाने की वजह से भी काफी प्रसिद्ध हैं। 16 तारीख को होने वाले इस शो की टिकट्स आप उनकी वेबसाइट WWW .SATINDERSARTAJ.COM पर जाकर बुक कर सकते हैं।

सतिंदर सरताज ने दुनिया भर में ना जाने ही कितने लाइव कंसर्ट किए हैं, और हाल के वर्षों में उन्हे पंजाब में उभरे सबसे लोकप्रिय लोक गायकों में से भी एक माना जाता है। 2017 में बनाई गई हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ में भी वह एक मेन एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। इनके उल्लेखनीय डिस्कोग्राफी में चेरी वाला सरताज, रंगरेज़-द पोएट ऑफ़ कलर्स और हज़ारे वाला मुंडा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें