Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का गाना ‘जमनापार’ हुआ रिलीज

August 22, 2023

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का गाना ‘जमनापार’ हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का गाना जमनापार रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।ड्रीमगर्ल 2 का नया गाना जमनापार रिलीज हो गया है,आयुष्मान अपने पूजा अवतार में नजर आ रहे हैं।

वह लहंगा पहने अपनी अदाएं दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में विजय राज और मनजोत सिंह भी नजर आ रहे हैं। जमनापार गाने में मीत ब्रदर्स का संगीत हैं, जिसे मीत ब्रदर्स के साथ नेहा कक्कड़ और मन्नुनी देसाई, समायरा चंडोके ने अपनी आवाज दी हैं।

इस गाने के लिरिक्स कुमार द्वारा लिख गए हैं और अंग्रेजी का हिस्सा जोनिता गांधी का हैं। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें