Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Janhvi Kapoor : सुपरस्टार मां की बेटी ने बॉलीवुड और साउथ में बनाई अपनी पहचान, बनीं करोड़ों की मालकिन

March 6, 2026

Janhvi Kapoor : सुपरस्टार मां की बेटी ने बॉलीवुड और साउथ में बनाई अपनी पहचान, बनीं करोड़ों की मालकिन

Janhvi Kapoor 29th Birthday: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टारकिड जाह्नवी कपूर 6 मार्च, 2026 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने 8 साल के करियर में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। हिंदी फिल्मों में दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और कमाल का जलवा दिखाया।

ये भी पढ़ें :

बॉलीवुड और साउथ में करियर

जाह्नवी ने ‘धड़क’ से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में कारगिल की हीरोइन का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। साउथ में उन्होंने 2024 में जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा: पार्ट 1’ से कदम रखा। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एनटीआर ने कहा था कि जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी जैसी समझदार और प्रतिभाशाली हैं।

करोड़ों की कमाई और संपत्ति

फिल्मों के साथ जाह्नवी ब्रांड एंडोर्समेंट और एड फिल्मों के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। मुंबई में उनके दो लक्ज़री अपार्टमेंट हैं, जबकि चेन्नई में मां से मिली संपत्ति में भी उनका घर है। इसके अलावा कई लग्ज़री कारों की मालकिन जाह्नवी अपने पिता और बहन खुशी कपूर के साथ रहती हैं।

ये भी देखें :

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट पर जाह्नवी की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘देवरा पार्ट 2’ में भी अभिनय करती दिखाई दे सकती हैं। जाह्नवी ने अपने 29वें जन्मदिन पर फैंस को यह संदेश दिया कि वह अपनी सुपरस्टार मां की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए रखेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें