Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं जान्हवी कपूर

May 23, 2024

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं जान्हवी कपूर

जयपुर: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह भावनाओं का मीठा समंदर है।

इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं इसकी मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के साथ-साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए सपने को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाती है।

जान्हवी कपूर ने कहा “फिल्म में मैंने सूर्यकुमार यादव के प्रसिद्ध ‘स्कूप शॉट’ को फिल्म में आजमाने की कोशिश की है।”

जैसे-जैसे ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के रिलीज़ होने की तारीख नज़दीक आ रही है, फैंस और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है वहीं इसके प्रमोशन का सिलसिला भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है और जान्हवी कपूर इसके लिए जयपुर आई।

फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो तथा धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में जान्हवी और राजकुमार के अलावा ज़रीना वहाब, हिमांशु जयकार, कुमुद मिश्रा और राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 31 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हाल में जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म एक ऐसे कपल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के आगे उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है लेकिन आगे चल कर दोनों अपने मन की सुनते हैं और मिस्टर माही मिसेज माही को मैदान में उतार कर दोनों के सपनों को एक नए पंख देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें