Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जान्हवी कपूर, विक्रम आदित्य मोटवानी ‘द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ के दूसरे एडिशन में लेंगे भाग

September 6, 2023

जान्हवी कपूर, विक्रम आदित्य मोटवानी ‘द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ के दूसरे एडिशन में लेंगे भाग

मुंबई:जान्हवी कपूर, विक्रम आदित्य मोटवाने और अमित शर्मा जैसी बॉलीवुड हस्तियां समेत कई अन्य लोग द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल (टीएचएफएफ) के दूसरे एडिशन में भाग लेते और मास्टरक्लास देते नजर आएंगे।टीएचएफएफ 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाला है।जान्हवी ने कहा, ‘हिमालयन फिल्म महोत्सव हिमालयी क्षेत्रों के फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का एक शानदार तरीका है। यह महोत्सव दर्शकों को विभिन्न प्रकार की फिल्में देखने और देशभर के फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करेगा।‘

मोटवाने, जिनकी वेबसीरीज ‘जुबली’ महोत्सव के दौरान प्रदर्शति की जाएगी और जो एक मास्टरक्लास में भाग लेंगे, ने कहा: ‘जितना अधिक हम सिनेमा को देश के विभिन्न कोनों में ले जाएंगे, उतना ही यह सभी के लिए बेहतर होगा।‘फेस्टिवल की पेशकशों में स्क्रीनराइटर लैब, शॉर्ट फिल्म कम्पीटिशन, फोटोग्राफी वर्कशॉप और मास्टरक्लास शामिल हैं, जो भारतीय फिल्म उद्योग के प्रोफेशनल्स द्वारा क्यूरेट किए गए हैं। इसके अलावा फेस्टिवल में पांच दिनों की अवधि में प्रदर्शति होने वाली फिल्मों की सीरीज भी शामिल है।अन्य, जो टीएचएफएफ के दूसरे एडिशन में भाग लेंगे, वे हैं रीमा दास, और डोमिनिक मेगम संगमा और केनी देवरी बसुमतारी।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन, आयुक्त/सचिव, सूचना, पद्मा एंग्मो ने टीएचएफएफ के दूसरे एडिशन के बारे में बात करते हुए कहा: ‘फेस्टिवल के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय लद्दाखी फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्में प्रदर्शति करने, स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी क्षमता का निर्माण करने, उन्हें विशेषज्ञों और बाजार से जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह एक छोटा समुदाय है, लेकिन बहुत सक्रिय और रचनात्मक है।‘

फोटोग्राफी वर्कशॉप का संचालन कर रहे अचल मिश्रा ने कहा: ‘मुझे खुशी है कि हिमालयन फल्मि फेस्टिवल लद्दाख के लिए ऐसा ही कर रहा है, एक ऐसी जगह जो मुझे बेहद पसंद है और जो पिछले 5-6 सालों से मेरा दूसरा घर रहा है। ‘फिल्म निर्माता रीमा दास, जिनकी फिल्म ‘तोराजÞ हस्बैंड’ प्रदर्शति की जाएगी, ने कहा, ‘भारत एक विविधतापूर्ण देश है, जहां कई अद्भुत कहानियां अभी भी अज्ञात हैं। मुझे बहुत खुशी है कि द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल उभरते फिल्म निर्माताओं को सशक्त बनाने, उन्हें विभिन्न प्रकार की फिल्मों से परिचित कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच तैयार कर रहा है।‘

फिल्म निर्माता और अभिनेता केनी देवरी बसुमतारी, जिनकी फिल्म ‘लोकल उत्पात’ महोत्सव में दिखाई जाएगी, ने साझा किया: ‘फिल्म फेस्टिवल कम्पीटिशन ‘कौन कितने पानी में है’ का विचार देने में मदद करती है और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के साथ वर्कशॉप बहुत महत्वपूर्ण है। हम कामकाजी लोगों से महत्वपूर्ण विवरण सीखते हैं।‘द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनराइटर्स लैब के मेंटर, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक सत्यांशु सिंह ने कहा, ‘द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल के साथ एक सलाहकार के रूप में जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

यह स्थानीय फिल्म निर्माताओं के लिए वर्कशॉप्स और मास्टरक्लास के माध्यम से अपने स्किल को निखारने का एक उपजाऊ मैदान है। यह फेस्टिवल देश के कोने-कोने से सिनेमा को सबसे आगे लाने के लिए तैयार है, जो सिनेप्रेमियों के लिए एक सौगात है।‘टीएचएफएफ का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) द्वारा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के सहयोग से किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें