Site icon Dainik Savera Times

‘NTR 30’ में जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर एनटीआर 30 में जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आयेंगी। जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली है। जान्हवी कपूर फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में है। फिल्म का पहला पोस्टर जान्हवी कपूर ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आखिरकार ये हो रहा है। मेरे पसंदीदा जूनियरएनटीआर के साथ यात्रा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। फिल्म के पोस्टर में जान्हवी कपूर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। फैंस को भी जाहन्वी का यह लुका काफी ज्यादा पंसद आ रहा है।

Exit mobile version