Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jasleen Royal कोल्डप्ले के इंडिया टूर कॉन्सर्ट में बतौर सरप्राइज गेस्ट हुईं शामिल

December 12, 2024

Jasleen Royal कोल्डप्ले के इंडिया टूर कॉन्सर्ट में बतौर सरप्राइज गेस्ट हुईं शामिल

मुंबई: भारत – 11 दिसंबर, 2024 – एक धमाकेदार घोषणा में, इंडियन कम्पोजर-सिंगर-प्रड्यूसर जसलीन रॉयल भारत में अपने बहुप्रतीक्षित ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ के दौरान आइकोनिक ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के साथ सरप्राइज गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह कोलैबोरेशन इस टूर का हाईलाइट होने का वादा करता है, जिसमें जसलीन की यूनिक म्यूजिकल स्टाइल को कोल्डप्ले के शानदार और दिग्गज परफॉर्मर्स के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

अपनी सौलफूल वॉइस और इनोवेटिव कम्पोजिशन्स के लिए मशहूर जसलीन रॉयल कॉन्सर्ट में एक नया और डायनामिक अंश लेकर आएंगी। ‘खो गए हम कहां’, ‘लव यू जिंदगी’, ‘हीरिए’, ‘रांझा’ और ‘साहिबा’ जैसे उनके हालिया हिट और कोलैबोरेशन्स ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है, जिससे वे आज इंडियन म्यूजिक सीन में सबसे पसंदीदा आर्टिस्ट्स में से एक बन गई हैं। अपने गानों के साथ ग्लोबल चार्ट पर छाए रहने और लगातार हिट गाने के साथ, जसलीन कोल्डप्ले के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

यह इवेंट भारत में 18, 19, 21 जनवरी 2025 को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में आयोजित होगा। साथ ही 25 और 26 जनवरी 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एक ग्रैंड म्यूजिकल कॉन्सर्ट के रूप में होगा।

जसलीन रॉयल ने कहा, “मैं कोल्डप्ले के साथ स्टेज शेयर करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं।” उन्होंने कहा “उनका म्यूजिक मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रहा है और मैं भारत में अपने अविश्वसनीय फैंस के लिए परफॉर्म करने का इंतजार नहीं कर सकती।”

फैंस एक अविस्मरणीय अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि जसलीन रॉयल और कोल्डप्ले एक साथ स्टेज पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। यह कोलैबोरेशन एक म्यूजिकल सेलिब्रेशन होगा, जिसमें इंडियन और इंटरनेशनल म्यूजिक का बेहतरीन मिश्रण होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें