Site icon Dainik Savera Times

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए Javed Akhtar

मुंबईः बॉलीवुड के जानेमाने लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर को लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज की ओर से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। लंदन में हुए इस समारोह में जावेद अख्तर के साथ उनकी पत्नी शबाना आजमी और पुत्र फरहान अख्तर भी मौजूद रहे।जावेद अख्तर ने इस सम्मान का आभार जताते हुए कहा कि जब भी ऐसा कोई पुरस्कार दिया जाता है तो यह नहीं भूलना चाहिए कि सम्मान कला का किया जा रहा है, कलाकार का नहीं।

जावेद अख्तर ने कहा, कि ‘कई लोग यह सोचकर आश्चर्य जताते हैं कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के समय में कविता के क्यों सम्मानित करना चाहिए। मेरा मानना है कि यह सोचना जरूरी है कि कविता क्या है? केवल छंद से कविता नहीं बनती। एक अच्छी कविता का जन्म विरोधाभास से होता है।

Exit mobile version