Site icon Dainik Savera Times

“Pathaan” के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है “Jawan”

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘‘जवान’’ रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा कमाकर एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन सकती है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख की ही फिल्म ‘‘पठान’’ के नाम पर दर्ज है। विशेषज्ञों ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया है। तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित ‘‘जवान’’ एक पिता-पुत्र की कहानी है, जो सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को हल करने पर केंद्रित है। फिल्म का मुख्य किरदार शाहरुख ने निभाया है। फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई।

फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में हैं। फिल्म विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, शाहरुख अपनी नई फिल्म की रिलीज के साथ पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। आदर्श ने बताया, कि ‘इस बार बादशाहत साबित करने की जंग ‘शाहरुख’ और ‘शाहरुख’ के बीच की ही है।

यह दरअसल वापसी है..हमें उम्मीद है कि ‘जवान’ का हिंदी संस्करण पहले दिन 65 से 70 करोड़ रुपए कमाएगा। यह हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। इससे पहले फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे। पठान के बाद उम्मीदें बढ़ गईं थीं, जिसे ‘जवान’ ने पूरा किया है।’’ फिल्म ‘‘जवान’’ हिंदी, तमिल और तेलुगू में पूरे देश में रिलीज हुई है और दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, जम्मू, मुंबई और कोलकाता में थिएटर खचाखच भरे हुए हैं।

Exit mobile version