Site icon Dainik Savera Times

जवान की देश विदेश की कुल कमाई कर देगी आपको हैरान, पढ़े पूरी खबर

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 366 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान को लेकर लोंगो में एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म जवान में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में जवान का कुल कारोबार करीब 366 करोड़ रूपये हो गया है।जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

Exit mobile version