Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दृश्यम’ के बाद एक और थ्रिलर ड्रामा निर्देशित करने के लिए पूरी तरह तैयार जीतू जोसेफ

September 4, 2023

‘दृश्यम’ के बाद एक और थ्रिलर ड्रामा निर्देशित करने के लिए पूरी तरह तैयार जीतू जोसेफ

मुंबई: फिल्म निर्माता जीतू जोसेफ, जो ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के मलयालम वर्जन के निर्देशन के लिए लोकप्रिय हैं, हिंदी में एक थ्रिलर-ड्रामा का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं, जिसका टाइटल भी तय नहीं हुआ है।’दृश्यम 2′ की अभूतपूर्व सफलता के बाद, वह इस थ्रिलर-ड्रामा के साथ हिंदी सिनेमा में अपने अगले वेंचर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की कहानी एक बहादुर, तेज-तर्रार और समझदार कानून प्रवर्तन अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चाई के लिए लड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उच्च जोखिम वाले मामले में न्याय लाने की यात्रा पर निकलता है।

जीतू ने कहा, ‘’दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के लिए इतना प्यार और सराहना पाने के बाद, मैं इस पावरहाउस टीम के साथ एक नई जर्नी शुरू करने के लिए आभारी और रोमांचित हूं।‘’हिंदी सिनेमा में अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए, मैं एक मजबूत नैरेटिव वाली स्टोरी की तलाश कर रहा था जिसमें बारीकियां हों जिससे दर्शक बड़े पैमाने पर जुड़ सकें। यह स्क्रिप्ट हर पहलू में बिल्कुल फिट बैठती है क्योंकि यह हर भारतीय की धड़कन से गूंजेगी। मैं इस फिल्म को प्रदर्शति करने के लिए जंगली पिक्चर्स और क्लाउड 9 पिक्चर्स जैसे दो प्रशंसित प्रोडक्शन हाउस के साथ एक प्लेटफॉर्म पाकर खुश हूं।’

बधाई दो, राजी, तलवार, बधाई हो और बरेली की बर्फी जैसी शैलियों में व्यापक रूप से प्रशंसित फिल्मों के लिए मशहूर जंगली पिक्चर्स ने क्लाउड 9 पिक्चर्स के सहयोग से जोसेफ के साथ हाथ मिलाया है।फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी गुप्त हैं।जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे ने सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हम बहुत रोमांचित हैं कि मीनू हमारे लिए इतनी अविश्वसनीय कहानी लेकर आई। हम जीतू जोसेफ के साथ साझेदारी करने के लिए बहुत अधिक उत्साहित हैं, जो ऐसी मनोरंजक कहानी के लिए सस्पेंस और जटिल कहानी कहने में माहिर हैं, जो दर्शकों को प्रेरित और उत्साहित महसूस कराएगी।’

क्लाउड 9 पिक्चर्स की संस्थापक और सीईओ मीनू अरोड़ा ने कहा, ‘हालांकि हम पहले से ही अपनी कहानी की ताकत को लेकर आश्वस्त थे, जीतू की तत्काल मान्यता ने हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।‘पिछले साल ‘बधाई दो’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों के साथ अपनी हालिया सफलता का जश्न मनाते हुए, जंगली पिक्चर्स के पास विभिन्न शैलियों की फिल्मों की एक रोमांचक सूची है, जिनमें ‘उलझ’, ‘डोसा किंग’ और ‘क्लिक शंकर’ जैसे कुछ नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें