Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jigra Trailer: Alia Bhatt के नए अवतार के साथ ‘Jigra’ का टीजर ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

September 8, 2024

Jigra Trailer: Alia Bhatt के नए अवतार के साथ ‘Jigra’ का टीजर ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिगरा के टीजर-ट्रेलर के टीजर को फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हुये करण जौहर ने कैप्शन में लिखा,‘‘उलटी गिनती शुरू जिगरा का ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है।

सस्पेंस से भरा है फिल्म जिगरा का टीजर

टीजर वीडियो की शुरुआत में आलिया भट्ट होटल में ड्रक करते और अपने भाई यानी वेदांग रैना के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि उनके पास बहुत कम समय है और उन्हें बहुत कुछ करना है। वीडियो में आगे वेदांग रैना को गिरफ्तार कर लिया जाता है और आलिया उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही दिखती हैं। आलिया फिल्म जिगरा में बहादुर लड़की की भूमिका निभाती नजर आयेंगी ,वह गुंडों का सामना करती है और उनसे लड़ती भी हैं।

टीजर ट्रेलर में दिखा आलिया भट्ट की आंखों में आंसू

जिगरा के टीजर ट्रेलर में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट की आंखों में आंसू है। वो किसी को अपनी दर्दभरी दास्ता सुना रही होती हैं। वो कहती हैं,‘मां को भगवान ले गए और पापा ने खुद की जान ले ली। दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और भारी किराया वसूला। कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास बहुत बहुत कम वक्त बचा है।’ बैकग्राउंड में गाना बजता है-‘फूलों का तारों का सबका कहना है..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

टीजर रिलीज से पहले आलिया ने शेयर किए कई नए पोस्टर

टीजर रिलीज से पहले आलिया ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए कई नए पोस्टर शेयर किए हैं। वेदांग रैना फिल्म जिगरा में आलिया के भाई की भूमिका में नजर आयेंगे।पिछले साल आलिया भट्ट ने फिल्म जिगरा की कहानी के बारे में खुलासा किया था कि यह फिल्म ‘साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प’ की कहानी है। हाल ही में ये भी खुलासा हुआ है कि आलिया को फिल्म के लिए बास्केटबॉल सीखना पड़ा है। फिल्म जिगरा में मनोज पाहवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह टीजर-ट्रेलर में सत्या को गाइड करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में मनोज पाहवा ने डायलॉग बोला, बच्चन नहीं बनना है, बचकर निकलना है। इस पर आलिया कहती हैं, अब तो बच्चन ही बनना है।

फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के कई रंग देखने को मिलेंगे, इस दिन होगी रिलीज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के कई रंग देखने को मिलेंगे, जिनमें वह बास्केटबॉल भी खेलती नजर आएंगी और इसे प्रामाणिक बनाने के लिए निर्देशक वासन बाला ने उन्हें एक कोच के रूप में नियुक्त किया है। फिल्म जिगरा पहले 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फरवरी 2024 में आलिया ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म जिगरा की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थी। फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इस फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने मिलकर पेश किया है। निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्र हैं। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना की भी अहम भूमिका है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें