Site icon Dainik Savera Times

19 मई को रिलीज होगी Jimmy Shergill की फिल्म ‘Azam’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल की आने वाली फिल्म ‘आजम ’ 19 मई को रिलीज होगी।जिमी शेरगिल फिल्म आजम में गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीबी पटेल हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल के साथ अभिमन्यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव और रजा मुराद जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

निमार्ताओं ने ‘आजम’ का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें जावेद के रूप में जिमी का लुक दिखाया गया है। पोस्टर में जिमी मुंबई के आइकॉनिक गेटवे ऑफ इंडिया में नजर आ रहे हैं।जिमी ने कहा: मैं नवाब खान के करीबी सहयोगी जावेद की भूमिका निभा रहा हूं, जो शहर के अंडरवल्र्ड के सबसे शक्तिशाली डॉन में से एक है। जावेद का रोल चुनौतीपूर्ण है।यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Exit mobile version