Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jodie Turner और Joshua Jackson ने अलग होने का किया फैसला

October 3, 2023

Jodie Turner और Joshua Jackson ने अलग होने का किया फैसला

लॉस एंजिलिसः ‘क्वीन एंड स्लिम’ फेम अभिनेत्री जोडी-स्मिथ टर्नर ने शादी के तीन साल बाद जोशुआ जैक्सन से अलग होने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने अर्जी भी दायर कर दी है। मनोरंजन समाचार वेबसाइट के अनुसार, टर्नर ने ‘न सुलझ सकने वाले मतभेदों’ का हवाला देते हुए लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी की संयुक्त अभिरक्षा का भी अनुरोध किया। कागजी कार्रवाई में दोनों के अलग होने की तारीख 13 सितंबर बताई गई है। टर्नर (37) और जैक्सन (45) अगस्त 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। अप्रैल 2020 में टर्नर ने बेटी को जन्म दिया गया। टर्नर और जैक्सन आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर एक साथ ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में दिखाई दिए थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें