Site icon Dainik Savera Times

‘Johra Jabeen’ टीज़र रिलीज़: ‘Sikander’ में सलमान खान -रश्मिका मंदाना की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से सजेगा डांस फ्लोर

मुंबई: फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ का टीज़र आ गया है, और भाईजान के फैंस के लिए इससे बड़ी ईदी क्या होगी! ये एनर्जी से भरपूर डांस नंबर इस ईद पर धूम मचाने को तैयार है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखेगी, और उनकी केमिस्ट्री पहले ही टीज़र में आग लगा रही है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, और वो भी एक जबरदस्त फेस्टिव एंथम में। ‘जोहरा जबीं’, जिसे मशहूर कंपोजर प्रीतम ने तैयार किया है, जो इस ईद पर धमाल मचाने वाला है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही ‘सिकंदर’ का हर नया अपडेट एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। साथ ही, टीज़र में सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री और उनकी एनर्जी ने पहले ही चार्टबस्टर होने का इशारा दे दिया है।

इस हाई-एनर्जी सॉन्ग को और भी खास बना रही हैं फराह खान, जिनकी धमाकेदार कोरियोग्राफी ने इसे अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। नाकाश अज़ीज़ और देव नेगी की जोशीली आवाज़ के साथ समीर और दानिश सबरी के दमदार लिरिक्स, मिलकर इस गाने को चार्टबस्टर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चमकदार कॉस्ट्यूम्स से लेकर जबरदस्त एनर्जी वाली कोरियोग्राफी तक, इस गाने के टीज़र में हर वो चीज़ है जो इसे ग्लोबल सेंसेशन बना सकती है। ‘जोहरा जबीं’ सिर्फ एक डांस नंबर नहीं, बल्कि सेलिब्रेशन, बीट्स और एनर्जी का परफेक्ट मेल है, जो आने वाले फेस्टिव सीज़न के लिए एक आइकॉनिक ट्रैक साबित होगा। टीज़र देखकर तो बस एक ही बात तय है—इस ईद पर हर महफिल में बजेगा सिर्फ ‘जोहरा जबीं’।

डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए हो जाइए तैयार! साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में आ रही ‘सिकंदर’ ने पहले ही माहौल गरमा दिया है। अब तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘जोहरा जबीं’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है – और इसके बीट्स पर पूरा माहौल झूम उठेगा।

ये भी पढ़ें :- Bengal Election 2026: ‘महिला CM होने के बावजूद सुरक्षा नहीं’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

Exit mobile version