Site icon Dainik Savera Times

अब होगा असली ‘जॉली धमाका’ ; Jolly LLB 3 का पहला गाना “भाई वकील है” हुआ रिलीज़

जब से ये अनाउंस हुआ है कि जॉली बनाम जॉली का महा-मुकाबला होगा, फैन्स की सांसें ही अटक गई थीं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार कोर्टरूम में आमने-सामने – और अब पहला गाना भाई वकील है रिलीज़ होते ही इंतज़ार खत्म।

ये गाना है पूरे मज़े, तड़क-भड़क और वकीली स्वैग से भरा हुआ। अद्वोकेट जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार), अद्वोकेट जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) और जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) – तीनों एक साथ थिरकते नज़र आ रहे हैं। काले कोट में डांस, ठसक और एटीट्यूड का ऐसा जलवा कि अब बस एक सवाल – क्लाइंट किसके हाथ लगेगा और असली डील कौन करेगा ?

अमन पंत के म्यूज़िक, अमन पंत और KD की आवाज़, और परधान–अखिल तिवारी के लिखे बोल – ये गाना कोर्टरूम में भी डांस फ्लोर का तड़का लगा देता है। फिल्म में ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी जुड़ रहे हैं, और इस बार का जॉली LLB 3 वादा कर रहा है सबसे मज़ेदार, सबसे धमाकेदार कोर्टरूम बैटल। स्टार स्टूडियो18 के प्रेज़ेंटेशन और आलोक जैन–अजीत अंधारे के प्रोडक्शन में, सुबHASH कपूर की डायरेक्शन वाली ये फिल्म देगी – कॉमेडी, ड्रामा और तगड़ी सोशल कमेंट्री का पूरा कॉम्बो।

तारीख़ नोट कर लो – 19 सितम्बर 2025
पूरे देश के सिनेमाघरों में बजेगा जॉली का डंका।

ये भी पढ़ें : Covid के बाद India REIT Market में उछाल, Listed Market ₹1.72 लाख करोड़ पहुंचा 

Exit mobile version