Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुपरस्टार और आम लड़की की इंटेस लव स्टोरी है ‘Jubilee Talkies- शोहरत. शिद्दत.मोहब्बत’ : Abhishek Bajaj

July 1, 2024

सुपरस्टार और आम लड़की की इंटेस लव स्टोरी है ‘Jubilee Talkies- शोहरत. शिद्दत.मोहब्बत’ : Abhishek Bajaj

मुंबई: जानीमाने अभिनेता अभिषेक बजाज का कहना है कि उनका नया सीरियल जुबली टॉकीज़ -शोहरत. शिद्दत.मोहब्बत एक सुपरस्टार और आम लड़की की इंटेस लव स्टोरी है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के नये शो जुबिली टॉकीज़ – शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत में अभिषेक बजाज ने सुपरस्टार अयान ग्रोवर की भूमिका निभायी है।अभिषेक बजाज ने काफी समय के बाद टीवी पर वापसी की है।

अभिषेक बजाज ने बताया,मैं जुबली टॉकीज में अयान ग्रोवर नाम का किरदार निभाकर एक्साइटेड हूं। मैं यह ध्यान रखता हूं कि मैं दर्शकों के लिए क्या अलग लेकर आ रहा हूं। मैं सब कुछ देखकर ही प्रोजेक्ट साइन करता हूं, जैसे कि स्टोरी कौन कर रहा है, स्क्रिप्ट कैसी है। मैं हर बार दर्शकों को कुछ नया कॉन्सेप्ट देने की कोशिश करता हूं।जुबली टॉकीज़ -शोहरत. शिद्दत. मोहब्बत एक सुपरस्टार अयान ग्रोवर और एक आम लड़की शिवांगी की इंटेस लव स्टोरी है।

शो की कहानी बेहद दिलचस्प है। अभिषेक बजाज ने बताया, जब मैंने जुबली टॉकीज शो के बारे में सुना तब मुझे लगा कि यह आम टीवी शो से काफी अलग है। इसकी कहानी एक सुपर स्टार और आम लड़की के बीच पनप रहे प्यार और रंजिश की कहानी है। दोनों में मोहब्बत होगी या नहीं होगी ये किसी को पता नहीं है। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह शो देखकर काफी मजा आने वाला है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अयान और उसके संघर्षों की कहानी से जुड़ेंगे।

एक सुपरस्टार जो आकर्षक लेकिन जटिल है। जुबिली टॉकीज़ – शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत मेरे लिए एक आनंददायक कैनवास रहा है, जिसमें मैंने एक सुपरस्टार होने के असंख्य रंगों को व्यक्त किया है। यह सिर्फ प्रसिद्धि के बारे में नहीं है, बल्कि उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा, कला के प्रति अटूट प्यार, और दर्शकों के साथ गहरे कनेक्शन के बारे में भी है। गौरतलब है कि जुबली टॉकीज़ – शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत ,सुपरस्टार, अयान ग्रोवर और एक छोटे शहर में स्थित एक थिएटर की मालकिन, शिवांगी सावंत की अप्रत्याशित प्रेम कहानी पर प्रकाश डालता है,

जिनकी दुनिया एक तूफानी रोमांस में टकराती है। सौरभ तिवारी के पैरिन मल्टीमीडिया द्वारा निर्मित, जुबिली टॉकीज़ – शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत में अभिषेक बजाज,खुशी दुबे, असावरी जोशी और संजय नार्वेकर ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस शो का प्रीमियर 24 जून को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर हुआ है। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें