Site icon Dainik Savera Times

Junaid Khan और Khushi Kapoor की जोड़ी रोमांटिक फिल्म में आयेगी नजर, जानें कब होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र जुनैद खान और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की जोड़ी एक रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आयेंगी। फैंटम स्टूडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर इस खबर की जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, क्या आप खुशी और जुनैद के साथ डिजिटल युग में प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार हैं 07 फरवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में! अद्वैत चन्दन द्वारा निर्देशित।

निर्माताओं ने एक पोस्टर किया साझा किया

निर्माताओं ने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें एक लड़की और लड़के को फोटो लेते हुए दिखाया गया है। फिल्म में आधुनिक रोमांस, सोशल मीडिया और मानवीय संबंधों के बीच के अंतर को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि अद्वैत चंदन ने आमिर खान की फल्मि ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ का भी निर्देशन किया था। जुनैद आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पुत्र हैं। खुशी निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं। जुनैद ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘महाराज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की है जबकि खुशी ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज़’ से अभिनय की शुरुआत की है।

Exit mobile version