Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Junaid Khan ने फिल्म शूटिंग और रिहर्सल में बेहतरीन बैलेंस है बनाए रखा! 1 सितंबर को NCPA में होगा उनका पहला प्ले

August 24, 2024

Junaid Khan ने फिल्म शूटिंग और रिहर्सल में बेहतरीन बैलेंस है बनाए रखा! 1 सितंबर को NCPA में होगा उनका पहला प्ले

मुंबई : थिएटर में 7 सालो से ज्यादा के अनुभव के साथ, जुनैद खान थिएटर और फिल्म दोनों में शानदार तरीके से काम कर रहे हैं। जून में रिलीज हुई जुनैद खान की पहली फिल्म “महाराज” ने ग्लोबल लेवल पर काफी असर डाला है, और 22 देशों में नॉन-इंग्लिश टॉप 10 को लिस्ट में जगह बनाई है। कहना होगा की ये एक्टर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का एक खास पल है।

सूत्रों के मुताबिक, “जुनैद खान अपनी फिल्म के बाद पहली बार 1 सितंबर को NCPA में एक ड्रामा में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म की शूटिंग और रिहर्सल के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाए हुए हैं और यह वाकई काबिले तारीफ है!”

अपनी सफल फिल्म डेब्यू के बाद, जुनैद खान नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट (NCPA) में एक प्ले में एक्ट करेंगे, जिससे थिएटर में उनके ठोस बैकग्राउंड को और मजबूती मिलेगी। हालाँकि, जुनैद ने थिएटर एक्टर के तौर पर ट्रेनिंग ली है, लेकिन वह एक ही समय में थिएटर और फिल्म दोनों प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक संभालते हैं। वह फिल्म शूटिंग के दौरान भी थिएटर रिहर्सल के लिए समय निकाल लेते हैं।

वर्क फ्रंट पर, जुनैद खान दो अपकमिंग अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्मों में दिखाई देंगे। एक में वह साई पल्लवी के साथ एक्ट करते हुए नजर आएंगे, जबकि दूसरी में वह खुशी कपूर के साथ स्क्रीन करेंगे। जुनैद और इन टैलेंटेड एक्ट्रेसेज के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आने वाली है। थिएटर और फिल्म दोनों प्रोजेक्ट्स को बैलेंस करने का उनका कौशल वाकई कमाल का है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें