Site icon Dainik Savera Times

जुनैद खान, साईं पल्लवी एक दिसंबर से शुरू करेंगे अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म एक प्रेम कहानी है। यह जापान के साप्पोरो शहर पर आधारित है जहां टीम कुछ महीने पहले गई थी।फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘जुनैद और साई की फिल्म एक दिसंबर से फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहला शेडय़ूल मुंबई में ही शूट किया जाएगा।‘

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पहले मीडिया को बताया था, ‘टीम ने अपने दौरे के दौरान प्रसिद्ध स्नो फेस्टिवल देखा, जिसे फिल्म में भी दिखाया जाएगा क्योंकि इसमें सर्दयिों में साप्पोरो शहर दिखाई देगा, टीम सुरम्य परिदृश्य और अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव से बहुत रोमांचित थी।’यह पहली बार होगा कि किसी फिल्म में साप्पोरो को दिखाया जाएगा जो इसे और भी अधिक रोमांचक बनाता है।

साई पल्लवी अगली बार शिवकार्तकिेयन के साथ एसके 21 में नजर आएंगी।इस बीच जुनैद वाईआरएफ के महाराज के साथ बॉलीवुड स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । वह छह साल से अधिक समय से थिएटर में पेशेवर रूप से काम कर रहे हैं और कुछ दिनों पहले उन्होंने स्ट्रिक्टली अनकन्वेंशनल नामक एक नाटक के हिस्से के रूप में मुंबई के पृथ्वी थिएटर में प्रदर्शन किया था।

Exit mobile version