Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Junior NTR 18 अगस्त से ‘War 2’ का दूसरा शेड्यूल करेंगे शुरू, खबर में जानें फिल्म से जुड़ी जानकारी

July 22, 2024

Junior NTR 18 अगस्त से ‘War 2’ का दूसरा शेड्यूल करेंगे शुरू, खबर में जानें फिल्म से जुड़ी जानकारी

मुंबई: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों यशराज स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। जल्द ही फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे। ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर 18 अगस्त को फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू करने के लिए मुंबई आएंगे। जूनियर एनटीआर की झोली में इस वक्त तीन बड़ी फिल्में हैं- ‘देवरा’, ‘वॉर 2’ और ‘ड्रैगन’…’देवरा’ फिल्म में एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा।

इसको कोराताला शिवा डायरेक्ट कर रहे है। इसमें वह देवराजू या देवरा का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी, जो इस फिल्म के जरिए तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। वहीं सैफ अली खान विलेन के रोल में दिखाई देंगे। इनके अलावा, फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नरैन, मीरा जैस्मिन सहित कई सितारे हैं।यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। एक सूत्र ने कहा, ‘जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ का दूसरा शेड्यूल शुरू करने से पहले ‘देवरा’ से जुड़े सभी कामों को पूरा कर रहे हैं।

वह बड़े एक्शन सीक्वेंस का प्लान बनाकर एक शानदार शुरुआत करेंगे। अयान ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश करने जा रहे हैं, और इस शेड्यूल में निर्देशक उन हिस्सों को फिल्माते हुए दिखाई देंगे।’ सूत्र ने आगे बताया, ‘जूनियर एनटीआर पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं, और अयान अच्छे से जानते हैं कि ‘वॉर 2’ में उन्हें किस अवतार में पेश करना है, ताकि दर्शकों को आकर्षति किया जा सके। ऐसा करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जूनियर एनटीआर 18 अगस्त को मुंबई में इसका दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे।’ ‘वॉर 2’ 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाई थी,

जो एक दुष्ट रॉ एजेंट है और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जो ‘पठान’ और ‘फाइटर’ के लिए जाने जाते हैं। 2019 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ब्लॉबस्टर हिट रही। इसमें ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाई थी, जो एक रॉ एजेंट है और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ डबल रोल में हैं। फैंस अब फिल्म के सीक्वल का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। ‘वॉर 2’ का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही फिल्म में रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट भी कैमियो रोल में दिखाई देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें