Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

हाई हील्स को छोड़ अपने कंफर्टेबल शूज पहन पार्टी में पहुंची kajol, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

मुंबई : एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ हॉट फोटोज शेयर की, जिसमें वह लॉन्ग स्कर्ट के साथ हाई हील्स को छोड़ अपने कंफर्टेबल शूज पहनती नजर आई। फोटोज में काजोल ने ब्लैक पैटर्न वाली वाइट स्कर्ट के साथ फिटेड लियोटार्ड पहना हुआ है और इसे कलरफुल श्रग के साथ पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने फैशनेबल हाई हील्स के बजाय वाइट स्रीकर्स को चुना। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ’फाइनली! मैंने एक पार्टी में अपने स्रीकर्स पहनें।

काजोल बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया और अब उन्हें हिंदी सिनेमा में 32 साल पूरे हो चुके हैं। एक्ट्रेस को पिछली बार एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और कोर्टरूम ड्रामा ‘द ट्रायल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में देखा गया। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ शामिल है।

Exit mobile version