Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

काजोल एक बार फिर बनी ‘कुछ कुछ होता है’ की अंजली , वायरल हुआ नया लुक

October 17, 2023

काजोल एक बार फिर बनी ‘कुछ कुछ होता है’ की अंजली , वायरल हुआ नया लुक

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है में अपने किरदार अंजलि के लुक को रिक्रियेट किया है।करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ 16 अक्टूबर 1998 को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म को प्रदर्शित हुये 25 साल हो गये हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान समेत कई कलाकार नजर आए थे।

काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म कुछ कुछ होता है से अपने आईकॉनिक रोल अंजलि को रिक्रिएट किया है।वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 25 साल बाद अंजलि की जगह पर कदम रख रही हूं (हालांकि बास्केटबॉल नहीं मिल सका) इस फिल्म से बहुत सारी यादें और प्यार जुड़ा है। बहुत खुशी है कि हर कोई इसे उतना ही पसंद करता है जितना मैं करती हूं। @करण जौहर के लिए पहली और @धर्मामूविज के लिए एक अद्भुत यात्रा की शुरुआत।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें