Site icon Dainik Savera Times

क्रिसमस पर ‘रेड राइडिंग हूड‘ अवतार में दिखीं काजोल, तस्वीरें हो रही वायरल

मुंबई: क्रिसमस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने ‘रेड राइडिंग हूड‘ अवतार की झलक शेयर की। उन्ज़्होंने कहा कि जीवन शांति और आनंद के बारे में है।इंस्टाग्राम पर 15.6 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली काजोल ने अपने नए क्लिक्स की एक सीरीज शेयर की। जिसमें हम उन्हें सफेद शर्ट और लाल ट्यूनिक ड्रेस पहने हुए देख सकते हैं। उनके बाल पोनीटेल में बंधे हैं।

काजोल ने एक नोट लिखा, ’क्रिसमस में रेड राइडिंग हुड की तरह आप सभी को मेरी क्रिसमस… ढेर सारी शांति और खुशी, बस यही जिंदगी है।’’बाजीगर’ फेम एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ‘रॉकिन अराउंड द क्रिसमस ट्री’ गाने का म्यूजिक दिया है।उन्हें पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में देवयानी और वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में देखा गया था।इसके बाद उनकी झोली में ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं।

Exit mobile version