Site icon Dainik Savera Times

Kajol ने Social Media पर वर्कआउट की तस्वीर शेयर की, कैप्शन में लिखा, यहां एक तस्वीर है…

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिलेट्स क्लासेस से वर्कआउट की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में काजोल एथलीजर और सनग्लासेस पहने पिलेट्स मशीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, चूंकि हर कोई जानना चाहता है कि मेरा वर्कआउट कैसा दिखता है… यहां एक तस्वीर है… अब बताओ ये वर्कआउट के पहले की है या बाद की। काजोल जल्द ही कृति सैनन साथ फिल्म ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं।

Exit mobile version