Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kajol ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, कहा- ‘आज मेरे चरित्र में काफी गहराई है’

May 15, 2024

Kajol ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, कहा- ‘आज मेरे चरित्र में काफी गहराई है’

मुंबई: एक्ट्रेस काजोल ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के लिए मैसेज शेयर किए। उन्होंने कहा कि आज मेरे चरित्र में काफी गहराई है। काजोल, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.69 करोड़ फॉलोअर्स हैं, ने स्टोरीज सेक्शन में जाकर हैशटैग ‘बुधवार विजडम’ का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ’मैंने आज तय किया है कि मेरे स्केल पर वजन मेरे चरित्र की गहराई को दिखाता है।

कल, मैं एक बेहद हल्का इंसान बनना तय कर सकती हूं, लेकिन आज मुझमें गहराई है।’ एक अन्य स्टोरी में, ‘बाजीगर’ फेम एक्ट्रेस ने निकिता गिल की कविता की पंक्तियां शेयर की हैं : ’तुम खुद अपनी कहानी हो, जिसकी परिभाषा कोई पुरुष नहीं दे सकता, दुनिया में चमकते हुए, इतिहास को महिलाओं की गाथा बनाते हुए…

और जब वे समझाने की कोशिश करते हैं कि तुम फलां-फलां नहीं बन सकती, तुम मुस्कुरा कर कहती हो ‘मैं युद्ध भी हूं और महिला भी… और तुम मुझे रोक नहीं सकते’।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल को पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में देवयानी और वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्में में ‘सरजमीं’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें