Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kajol ने साड़ी में शेयर की फोटो, कहा- ‘जिंदगी छोटी है, मेरा पल्लू लंबा रहने दो’

April 25, 2024

Kajol ने साड़ी में शेयर की फोटो, कहा- ‘जिंदगी छोटी है, मेरा पल्लू लंबा रहने दो’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने लिए एक लाइफ मंत्र साझा किया है जो काफी मजेदार है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की। जिसमें अभिनेत्री काले रंग की जालीदार साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

काजोल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और एम्बेलिश्ड क्लच के साथ पूरा किया और अपने बालों को जूड़े में बांधा। काजोल ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘जिंदगी छोटी है, मेरा पल्लू लंबा रहने दो!‘ काजोल को आखिरी बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘द ट्रायल’ में देखा गया था। वह जल्द ही ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी, इसमें कृति सेनन और शाहीर शेख भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें