Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

काजोल ने पेड़ों पर नाम उकेरने वाले प्रेमियों पर कसा तंज, कहा-कितने डेट पर चाकू ले जाते हैं

मुंबई: अपने मजेदार और अनोखे सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर फेमस एक्ट्रैस काजोल ने रविवार को अपना ‘आज के विचार‘ शेयर किया है। एक्ट्रैस ने पेड़ों पर अपना नाम उकेरने वाले प्रेमियों पर हैरानी जताते हुए कहा, ‘जब मैं एक पेड़ पर प्रेमियों के नाम उकेरे हुए देखती हूं, तो मुझे नहीं लगता कि यह प्यारा है।

मुझे लगता है कि यह अजीब है कि कितने लोग डेट पर चाकू ले जाते हैं।‘ पिछली बार लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाली काजोल ने हाल ही में 20 अप्रैल को अपनी बेटी न्यासा का 21वां जन्मदिन मनाया। कुछ कुछ होता है की एक्ट्रैस ने सुपरस्टार अजय देवगन से 1999 में शादी की थी।

वे दो बच्चों बेटी न्यासा और बेटा युग के माता-पिता हैं। काजोल ने लस्ट स्टोरीज 2 में देवयानी और वैब सीरीज द ट्रायल में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाई। उनकी आने वाली परियोजनाओं में सरजमीन, दो पत्ती और मां शामिल हैं।

Exit mobile version