Maa OTT Release Date: सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म करने के बाद काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आपको बता दे कि काजोल स्टारर हॉरर- माइथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का ये स्पिन-ऑफ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट सामने आ गई है।
‘मां’ कहां होगी ओटीटी पर रिलीज़?
देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा।फिल्म में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह, सुरज्यशिखा दास, यानिया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
किस टाइम होगी रिलीज़?
नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया है कि ‘मां’ 22 अगस्त को स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने कैप्शन लिखा –”जब रक्षक एक माँ हो तो हर भक्षक की हार होगी। देखिए ‘मां’, 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर।” आधी रात 12 बजे: थिएटर से आ चुकी फ़िल्में आमतौर पर इसी समय नेटफ्लिक्स पर आती हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स की एक्सक्लूसिव रिलीज़ दोपहर 12:30 बजे देखी जा सकती हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक—
भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 36.08 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 49.75 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन: 43.25 करोड़ रुपये
फिल्म ‘मां’ की कहानी
विशाल फुरिया निर्देशित इस फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां का रोल निभाया है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए काली का रूप धरकर शैतानी ताकतों से लड़ती है। यह फिल्म काजोल के 30 साल से ज्यादा लंबे करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म साबित हुई है। इसने उनकी पिछली महिला-प्रधान फिल्मों हेलीकॉप्टर एला और सलाम वेंकी के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

