Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalki 2898 AD Worldwide BO: 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कल्कि 2898 एडी, बनी 6वीं भारतीय फिल्म

July 26, 2024

Kalki 2898 AD Worldwide BO: 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कल्कि 2898 एडी, बनी 6वीं भारतीय फिल्म

मुंबई : फिल्म कल्कि 2898 एडी 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की कहानी और विजुअल इफेक्ट्स ने भी दर्शकों को काफी प्रभावित किया।फिल्म भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली ‘कल्कि 2898 एडी’ 6वीं भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’, और ‘जवान’ भी व्लर्डवाईड 1100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

कल्कि 2898 एडी के निर्माता वैजयंती मूवीज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की कि फिल्म ने 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। क्लाइमेक्स के एक महत्वपूर्ण दृश्य में प्रभास और दीपिका पादुकोण का पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार घटना… 1100 करोड़ और गिनती जारी है… #कल्कि2898एडीने 5वें सप्ताह में भी अपनी शानदार कमाई जारी रखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें