Site icon Dainik Savera Times

फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, कंगना द्वारा सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग

Kangana Death Threat: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘इमरजेंसी’ के कारण हत्या की धमकी मिलने की शिकायत की है। उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस के डीजीपी को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया और जिसमें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। बता दें कि कंगना ने ‘इमरजेंसी’ फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ और उसके बाद एक धमकी भरा वीडियो सामने आया है।

कंगना को धमकी देने वाले कौन हैं? 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की बैन की मांग 
इस धमकी के बाद कंगना रनौत ने तीनों राज्यों की पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “कृपया इस पर ध्यान दें।” इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत कई सिख संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह फिल्म “सिख-विरोधी” नैरेटिव फैला सकती है और सिखों को “विभाजनकारी” के तौर पर पेश करती है।

फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के संघर्षों पर फोकस
फिल्म के ट्रेलर में युवा दौर में इंदिरा गांधी और उनके पिता स्वर्गीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें आयरन लेडी के राजनीतिक जीवन के दौरान आए संघर्ष, राजनीतिक उथल-पुथल और अन्य मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की गई है।

Exit mobile version