Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kangana Ranaut’ ने की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात,अपनी स्थानीय मंडयाली बोली में किया संवाद

April 20, 2024

‘Kangana Ranaut’ ने की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात,अपनी स्थानीय मंडयाली बोली में किया संवाद

मंडी:हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को भांबला स्थित अपने निवास स्थान पर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुने हुए भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान कंगना ने सभी के साथ अपनी स्थानीय मंडयाली बोली में संवाद किया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और यहां हर व्यक्ति को नाम से याद रख पाना संभव नहीं है। सरकाघाट के लोगों के कंधों पर इस वक्त बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को सभी मिलकर निभाएंगे। कभी भी आपने यह नहीं सोचना है कि कंगना के साथ कैसे मुलाकात करें। काम के सिलसिले में जब भी आपको मिलना हो या बात करनी हो तो निसंकोच होकर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र इतना बड़ा है कि हर वक्त घर पर उपस्थित रह पाना संभव नहीं होगा।

ऐसे में घर पर भी लोगों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। घर पर जो परिवार के लोग हैं वो भी इस काम में पूरा साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर उनकी रिश्तेदारी है और हर रिश्तेदार द्वारा अब अपनी अहम भूमिका निभाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया। इस मौके पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर सहित सरकाघाट मंडल भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें